अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज
Stock Market Strategy: बाजार में कोई भी रैली टिक नहीं पा रही है। कल तो हद ही हो गई, खुलते ही FII बेचने आ गए। आखिर इस FII को हमारे बाजार से दिक्कत क्या है? कल बैंक निफ्टी ने खुलते ही नया शिखर छुआ और फिर फिसल गया।कल निफ्टी भी आखिरकार 20 DEMA के नीचे बंद हुआ। कल तो मिडकैप ने भी थोड़ी मुनाफावसूली दिखाई। बड़ा सवाल है? इस समय बाजार का ट्रेंड क्या है? छोटी अवधि में पैसा रैली में बिकवाली पर बन रहा है, लेकिन बड़ा ट्रेंड अभी भी पॉजिटिव ही है। 22,000 से 25,000 की रैली हुई थी, 33% गिरना आम बात है। 24,000 के नीचे ही बड़ा ट्रेंड नेगेटिव होगा। लेकिन बड़ी रैली के लिए इस समय शायद थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।
RCB की जीत: ट्रेडर्स के लिए सबक
1 – कड़ी मेहनत और अनुशासन का फल आखिर में मिलता ही है
2 – हो सकता है कि आपके सबसे शानदार नतीजे सबसे अच्छे दिन नहीं आए
3- आपको शोर से बचते हुए फोकस रहना सीखना होगा
4- आपको एक मजबूत सपोर्ट सिस्टम की जरूरत है
5 – जीत हासिल करने के लिए हमेशा खेल में बने रहना जरूरी है
बाजार: आखिर पेंच फंसा कहां है?
एक बात साफ है, बाजार की रैली टिक नहीं रही है। स्मार्ट सेलर हर रैली पर बेचने आ रहा है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है ब्लॉक डील्स। कल शाम 4 ब्लॉक डील बुक्स लॉन्च हुई। हम पांचवीं का भी इंतजार कर रहे थे जो सबसे बड़ी होती। हर ब्लॉक डील में प्रमोटर या बड़ा निवेशक हिस्सा बेच रहा है। ब्लॉक डील्स भी छोटी नहीं हैं, काफी मामलों में 10-15% इक्विटी बदल रही है।
लेकिन ये पहले भी हो चुका है, खासकर मिडकैप कंपनियों में। पिछली मिडकैप बुल मार्केट में भी यही ट्रेंड था। आपको याद होगा, Whirlpool के प्रमोटर्स ने 24% हिस्सा बेचा था। Coforge के प्रमोटर्स तो पूरा हिस्सा बेचकर निकल गए थे।
बाजार: फिर क्या हो रणनीति?
अगर आप दोनों तरफ से ट्रेड नहीं कर सकते तो इंडेक्स का ट्रेड न करें। किसी भी ट्रेड को पहले से सोचकर न लें, क्योंकि बाजार रोजाना आपको अप्रत्याशित सवाल देगा। मिडकैप और स्मॉलकैप में अब भी काफी अवसर मौजूद हैं। डिफेंस, PSU और स्टॉक मार्केट से जुड़े शेयरों में मजबूती बनी हुई है। चुनिंदा ऑटो और रियल एस्टेट शेयर भी मजबूत स्थिति में हैं। इन सेक्टर्स में हर गिरावट पर खरीदारी करें।
निफ्टी पर रणनीति
निफ्टी पर अब अगला सपोर्ट 24,400-24,450 पर है। उसके नीचे बड़ा सपोर्ट 24,050 (200 DMA) है। बाजार में इस समय लेवल स्पेसिफिक रजिस्टेंस नहीं है। बाजार में इस समय FII स्पेसिफिक रजिस्टेंस है। FII रैली का इंतजार करता है और बिकवाली का बटन दबा रहा है। FII शॉर्ट्स को जब तक डर नहीं लगता, यह ट्रेंड रह सकता है। इसे बदलने के लिए जरूरी है 2-3 दिन निचले स्तरों से बड़ी रैली आए।
निफ्टी बैंक पर रणनीति
कल बैंक निफ्टी की चाल काफी bearish थी। कल खुलते ही नया शिखर लगाया और वहां से फिसला। 56,000 के ऊपर बंद होना जरूरी है। 55,100 के नीचे बंद हुए तो कमजोर हो जाएंगे (20 DEMA)। 55,100 के नीचे अगला सपोर्ट 54,500 पर ही आएगा।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
Source: MoneyControl