Stock Market Strategy: 24,500-25,000 की रेंज में फंसा बाजार, पसंदीदा थीम्स में पर फोकस से बनेगा मुनाफा- अनुज सिंघल

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

Golden cross ज्यादातर मीडियम अवधि के लिए बड़ा पॉजिटिव होता है। Golden cross के बाद 6 महीने में 10-15% की रैली आ सकती है। हमारी दिक्कत यह है कि FIIs कोई रैली टिकने नहीं दे रहे हैं। कल काफी समय बाद FIIs ने थोड़ी सी खरीदारी की है।अभी के लिए 24,500-25,000 की रेंज बरकरार है। लेकिन अगर आपका 6 महीने का नजरिया है तो गिरावट में खरीदारी कर सकते हैं। नीचे 24,000 तक और ऊपर 26,000 तक जा सकते हैं।

आज निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है

मंगल और गुरुवार दोनों दिन काफी volatile होते हैं। इंडेक्स तभी ट्रेड करिए अगर आपका BP नॉर्मल है या इंडेक्स तभी ट्रेड करिए अगर आप खतरों के खिलाड़ी हैं। जीवन में रोमांच चाहिए तो किसी amusement पार्क में हो आइए। चुनिंदा शेयरों में शानदार मौके हैं। बाजार की पसंदीदा थीम्स पर फोकस कीजिए। सबसे बड़ा उदाहरण है BSE और डिफेंस शेयर। अगर आप ट्रेंड का सम्मान करेंगे तो फंसेंगे नही। अगर आप ऊपर फंसे भी तो 2-3 दिन बाद एक्जिट मिल जाएगी।

आखिर यह रेंज टूट क्यों नहीं रही?

रेंज तोड़ने की कोई वजह नहीं है। 25,000 का स्तर इसलिए पार नहीं हो रहा क्योंकि FIIs बेच रहे हैं। वहीं, 24,500 का स्तर इसलिए नहीं टूट रहा क्योंकि घरेलू फंड्स के पास कैश काफी है। लगभग 1 महीने से बाजार इस रेंज में फंसा हुआ है। कुछ तो जल्दी बदलेगा, क्योंकि बाजार इतनी देर रेंज में नहीं रहेगा। इस समय bulls और bears की लड़ाई में कोई हार मानने को तैयार नहीं है। साथ ही, बाजार के पास ट्रिगर्स का भी अभाव है।

निफ्टी पर रणनीति

वीकली एक्सपायरी आज, ऑप्शन रेंज का सम्मान करें। 24,600 पुट और 24,600 कॉल में सबसे ज्यादा OI है। ऑप्शन की बेसिक रेंज 24,440-24,760 पर है। ऑप्शन राइटर दिक्कत में आएगा लेकिन सिर्फ इस रेंज के बाहर है। रिटेल ट्रेडर के लिए 320 अंकों की रेंज काफी बड़ी है। खरीदारी का जोन 24,500-24,550 पर है इसके लिए 24,420 पर स्टॉपलॉस लगाए। बिकवाली का जोन 24,700-24,750 पर है स्टॉपलॉस 24,800 पर लगाए।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

निफ्टी के मुकाबले निफ्टी बैंक ज्यादा मजबूत रहा। अगर 56,000 के ऊपर बंद हुए तो रुकेगा नहीं। 55,000 के ऊपर हर गिरावट में खरीदें। लॉन्ग सौदों में 55,000 का SL रखें। 55,850-55,900 फेल हुआ तो बेचें और इसके लिए 56,050 पर स्टॉपलॉस लगाए।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Source: MoneyControl