Share Market Today: इन 3 कारणों से लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स 375 अंक टूटा, ₹46,000 करोड़ डूबे – share market today sensex sheds 375 points 3 major reasons rs 46000 crore investors wealth wiped out

Share Market Today: भारतीय शेयर बाजार आज 17 जुलाई को वीकली एक्सपायरी के दिन गिरावट के साथ बंद हुए। बीएसई सेंसेक्स में 375.24 अंकों यानी 0.45% की गिरावट देखी गई और यह 82,259.24 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में 100.60 अंकों यानी 0.40% की कमजोरी रही और यह 25,111.45 पर बंद हुआ। हालांकि, इंडेक्स 25,100 के स्तर से ऊपर टिकने में कामयाब रहा। इसके चलते निवेशकों को आज के कारोबार में करीब 46,000 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ।

शेयर बाजार में आज की गिरावट के पीछे 3 मुख्य वजहें रहीं। 1) खबरें हैं अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, फेडरल रिजर्व के चेयरमैन जेरोम पॉवेल को पद से हटाने पर विचार कर रहे हैं। इस खबर निवेशकों में फेडरल रिजर्व की स्वतंत्रता को लेकर परेशान किया है। 2) यूएस स्टॉक फ्यूचर्स से कमजोर संकेतों ने भी बाजार के सेंटीमेंट पर असर डाला रहा। 3) अधिकतर आईटी कंपनियों के जून तिमाही के नतीजे निराशाजनक रहे हैं, जिसके चलते पूरे सेक्टर में बिकवाली देखने को मिल रही है।

किन सेक्टर्स ने दिखाई मजबूती
आज के कारोबार के दौरान सबसे अधिक तेजी Nifty Realty Index में देखने को मिली, जो 1.3% बढ़कर बंद हुआ। इसके बाद Nifty Metal और Nifty Pharma में क्रमशः 0.7% और 0.4% की बढ़त देखी गई। Nifty Energy और Nifty FMCG इंडेक्स में भी 0.3% की मामूली तेजी रही। दूसरी ओर, Nifty IT सबसे कमजोर सेक्टर रहा, जो 1.4% लुढ़ककर बंद हुआ। इसके अलावा Nifty PSU Bank में 0.7%, Nifty Infra में 0.3%, और Nifty Media में 0.2% की गिरावट रही।

मिडकैप और स्मॉलकैप का प्रदर्शन अच्छा
हालांकि ब्रॉडर मार्केट्स ने सेंसेक्स और निफ्टी की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया। Nifty Smallcap 100 और Nifty Midcap 100 इंडेक्स में में केवल 0.1% की मामूली गिरावट देखी गई।

निवेशकों के ₹46,000 करोड़ डूबे
बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन आज 16 जुलाई को घटकर 460.72 लाख करोड़ रुपये पर आ गया, जो इसके पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार 15 जुलाई को 46,000 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह BSE में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप आज करीब 46,000 करोड़ रुपये घटा है। या दूसरे शब्दों में कहें तो निवेशकों की संपत्ति में करीब 46,000 करोड़ रुपये की गिरावट आई है।

सेंसेक्स के इन 5 शेयरों में रही सबसे अधिक तेजी
बीएसई सेंसेक्स के 30 में से 7 शेयर आज हरे निशान में यानी बढ़त के साथ बंद हुए। इसमें टाटा स्टील (Tata Steel) के शेयरों में 1.62 फीसदी की सबसे अधिक तेजी रही। इसके बाद ट्रेंट (Trent), टाइटन (Titan), टाटा मोटर्स (Tata Motors) और अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) के शेयर 0.30 फीसदी से लेकर 0.68 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुए।

सेंसेक्स के ये 5 शेयर सबसे अधिक लुढ़के
वहीं सेंसेक्स के बाकी 23 शेयर लाल निशान में बंद हुए। इसमें भी टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) का शेयर 2.76 फीसदी की गिरावट के साथ टॉप लूजर्स रहा। वहीं इंफोसिस (Infosys), एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Tech), इटर्नल (Eternal) और लार्सन एंड टुब्रो (L&T) के शेयरों में 0.78 फीसदी से लेकर 1.61% तक की गिरावट देखी गई।

सेंसेक्स के बाकी शेयरों का क्या हाल रहा, इसे आप ऊपर दिए गए तस्वीर में देख सकते हैं-

2,039 शेयरों में रही गिरावट
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज गिरावट के साथ बंद होने वाले शेयरों की संख्या अधिक रही। एक्सचेंज पर कुल 4,199 शेयरों में आज कारोबार देखने को मिला। इसमें से 2,006 शेयर तेजी के साथ बंद हुए। वहीं 2,039 शेयरों में गिरावट देखी गई। जबकि 154 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के सपाट बंद हुए। इसके अलावा 149 शेयरों ने आज कारोबार के दौरान अपना नया 52-वीक हाई छुआ। वहीं 40 शेयरों ने अपने 52-हफ्तों का नया निचला स्तर छुआ।

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

Story continues below Advertisement

Source: MoneyControl