Shares to buy on Monday: अमेरिका ने अचानक लगाए टैरिफ के बाद ग्लोबल मार्केट में नकारात्मक प्रभाव दिखा। भारत में भी शुक्रवार को सेंसेक्स, निफ्टी और बैंक निफ्टी सभी में गिरावट आई। स्मॉल-कैप और मिड कैप कंपनियों के शेयर में भी 2% से अधिक की गिरावट देखी गई, और निफ्टी लगातार पांचवे हफ्ते डाउन रहा।
बाजार की स्थिति कैसी है, क्या कहना चाहते हैं एक्सपर्ट?
चॉइस ब्रोकिंग के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुमीत बगाड़िया के मुताबिक निफ्टी 24,500 से 24,950 के रेंज में ट्रेड कर रहा है। इसमें से अगर नीचे 24,500 टूटे तो मंदी बढ़ सकती है, और अगर 24,950 पार हो, तो तेजी की संभावनाएं बन सकती हैं।
एक्सपर्ट की मानें तो अगर निफ्टी सपोर्ट 24,500 टूटती है तो यह बेयरिश सिग्नल हो सकता है। वहीं ₹24,900–24,950 के बीच 50-DEMA को टच करने पर तेजी बन सकती है। इस बीच सुमीत बगाड़िया ने सोमवार 4 अगस्त को खरीदने के लिए तीन शेयर्स के नाम सुझाए हैं।
1. ITC
खरीदें ₹416.45 पर
टारगेट: ₹450
स्टॉप लॉस: ₹400
ITC के शेयर की कीमत अभी ₹416.45 है, जो इसके हाल के ऊंचाई से करीब 22% नीचे है। इस गिरावट के बाद कंपनी के शेयर कई दिनों से एक जैसी रेंज में ही घूम रहे थे, मतलब ना ज्यादा चढ़ रहे थे, ना गिर रहे थे। इसे ही टेक्निकल भाषा में कंसॉलिडेशन फेज कहते हैं। अब टेक्निकल चार्ट पर एक ‘फॉलिंग वेज’ पैटर्न बन रहा है। ये एक ऐसा सिग्नल होता है जिससे शेयर ऊपर की तरफ तेजी से निकल सकता है। अगर शेयर ₹425 से ऊपर टिक जाता है, तो ये साफ इशारा होगा कि अब इसमें रफ्तार आएगी और तेजी की शुरुआत हो सकती है।
रिलेटिव स्ट्रेंथ इंडेक्स (RSI) फिलहाल 51.31 पर है और ऊपर जा रहा है, जो बताता है कि अब शेयर में तेजी आने के आसार बन रहे हैं।
2. Asian Paints
खरीदें: ₹2,431 पर
टारगेट: ₹2,650
स्टॉप लॉस: ₹2,320
एशियन पेंट्स का शेयर अभी ₹2,431 पर है। बीते कुछ हफ्तों से ये शेयर ज्यादा हलचल में नहीं था, एक सीमित दायरे में ऊपर-नीचे हो रहा था। लेकिन अब धीरे-धीरे इसमें नई जान आती दिख रही है। शेयर ने अपने छोटे और मिड टर्म मूविंग एवरेज से ऊपर उछाल मारी है। अब सिर्फ एक स्टेप बचा है अपने लॉन्ग टर्म EMA के ऊपर टिकना। अगर ये ₹2,500 पार कर जाता है तो इसका मतलब होगा कि तेजी शुरू हो चुकी है। RSI अभी 59.29 है और ऊपर की तरफ जा रहा है, जो तेजी के संकेत दे रहा है।
3. Metropolis Healthcare
खरीदें: ₹2,037.70 पर
टारगेट: ₹2,260
स्टॉप लॉस: ₹1,925
मेट्रोपोलिस हेल्थकेयर का शेयर कुछ समय पहले ऊंचाई से गिरा था, लेकिन अब फिर से मजबूत वापसी के संकेत दे रहा है। इसने अपने सपोर्ट लेवल से ऊपर उछाल मारी है और चार्ट पर कप एंड हैंडल पैटर्न बना रहा है, जो कि तेजी का संकेत माना जाता है। अगर ये ₹2,100 के ऊपर जाता है और वहीं टिकता है, तो इसमें जोरदार तेजी शुरू हो सकती है। RSI इस समय 63.54 है, और ये भी बता रहा है कि खरीदने वालों की संख्या बढ़ रही है। साथ ही, ये शेयर अब सभी जरूरी मूविंग एवरेज से ऊपर ट्रेड कर रहा है।
डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए विचार और सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि वे कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से जांच करें।
Source: Mint