Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 24673-24723 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 24774-24809/24867 पर है। वहीं पहला बेस 24467-24504 पर है जबकि बड़ा बेस 24233(10 WEMA)-24331/24389 पर है।
वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि कल पहले रजिस्टेंस पर बिकवाली की ट्रेड ने काम किया, 20 DEMA भी टूटा है। FIIs की कैश में बिकवाली लेकिन इंडेक्स ज्यादा टूटा है जबकि नेट शॉर्ट अब 1.03 लाख कॉन्ट्रैक्ट रहा। 24800 से अब कॉल राइटर्स 24600-24700 पर आए, 20 DEMA भी टूटा है।
उन्होंने आगे कहा कि 24500 पुट में 54 लाख OI, इस रेंज का आखिरी सपोर्ट मिला। 24673/24723 के नीचे बेचें और हर रैली में बिकवाली करें। पहले बेस पर सभी शॉर्ट ट्रेड को चेक करें, इसके नीचे 10 WEMA का रास्ता खुलेगा। 24723 के ऊपर ही लॉन्ग की संभावना बनेगी, फिर 24774-24809-24867 मिल सकता है।
निफ्टी बैंक पर रणनीति
वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 55910-56089 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 56281-56432/56567 पर है। वहीं पहला बेस 55532-54412 पर है जबकि बड़ा बेस 55151 (20 DEMA)-55303 पर है।
वीरेंद्र कुमार ने कहा कि 10 DEMA तक फिसला लेकिन 10 DEMA/55500 पुट राइटर्स जोन बचा हुआ है।PSU बैंकों में कुछ मुनाफावसूली हुई, 56000 कॉल राइटर्स का सबसे बड़ा जोन है। 55151 पर 20 DEMA, 55000 पुट में 10 लाख का OI रहा। 20DEMA/55000 के नीचे ही बिकवाली करें, पोजीशनल शॉर्ट भी बनेगा।
पहले बेस (10 DEMA) के ऊपर और पहले बेस तक की गिरावट में खरीदारी करें। पहले रजिस्टेंस के फेल होने पर शॉर्ट भी कर सकते हैं, पूरी तरह से इंट्राडे ट्रेड है। 56089-56161 के ऊपर बंद हुए तो 56432-56567 का रास्ता खुलेगा।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
Source: MoneyControl