Global Market: गिफ्ट निफ्टी में बढ़त, एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार, दबाव में डॉलर इंडेक्स

Global Market: गिफ्ट निफ्टी और डाओ फ्यूचर्स में हल्की बढ़त देखने को मिल रही। एशिया में MIXED कारोबार कर रहा। वहीं कल US INDICES में भी तेजी रही।S&P500, नैस्डेक इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। S&P500 इंडेक्स पहली बार 6200 के पार बंद हुआ। S&P500के लिए 2023 के बाद सबसे अच्छी तिमाही रही। एप्पल, ओरेकल की तेजी ने बाजार में जोश भरा । मेटा का शेयर कल रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा। बड़े बैंकों की तेजी से डाओ जोन्स 275 अंक चढ़ा। डाओ जोन्स

बीते 7 सत्रों में करीब 2000 अंक चढ़ा। डाओ जोन्स रिकॉर्ड ऊंचाई से करीब 1000 अंक दूर है। वहीं 40 महीने के निचले स्तर डॉलर इंडेक्स पहुंचा।

ट्रंप, टैरिफ और टेंशन?

10% के यूनिवर्सल टैरिफ के लिए EU तैयार किया। EU ने कुछ चीजों पर टैरिफ में छूट की मांग की। जापान पर नया टैरिफ लगाने की तैयारी में ट्रंप है। 9 जुलाई की मियाद खत्म होने से पहले ऐलान संभव है। डॉनल्ड ट्रंप ने कहा कि उनके पास चावल की भारी कमी है। फिर भी वो हमारा चावल नहीं लेना चाहते।

डील पर बोले केविन हैसेट

स्वतंत्रता दिवस के बाद कई देशों से डील का ऐलान होगा।हैसेट, US के नेशनल इकोनॉमिक काउंसिल के डायरेक्टर हैं।

यूएस बाजार पर ब्रोकरेजेज की राय

टैरिफ से बाजार में अस्थिरता बढ़ सकती है। लगातार बिकवाली का कारण नहीं बन सकता है। वहीं फेड की नीतियों से बाजार को सहारा मिलेगा। Goldman Sachs ने कहा कि फेड सितंबर में ब्याज दरें घटा सकता है। महंगाई पर टैरिफ का असर अनुमान से कम हो सकता है। टैरिफ से कंपनियों के मार्जिन पर दबाव दिख सकता है। इस बीच BofA ने कहा है कि आने वाला अर्निंग सीजन बाजार की चाल तय करेगा।

दबाव में डॉलर

डॉलर इंडेक्स 97 के स्तर के नीचे फिसला। फरवरी 2022 के बाद 97 के नीचे आया। 2025 में अब तक 11% की गिरावट आई।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 32.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.01 फीसदी की गिरावट के साथ 40,081.61 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.81 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 1.81 फीसदी चढ़कर 22,658.03 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.43 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 3,451.44 के स्तर पर दिख रहा है।

Source: MoneyControl