Global Market: गिफ्ट निफ्टी में बढ़त, एशियाई बाजार भी मजबूत, आज कहां रहेगी बाजार की नजर?

Global Market: गिफ्ट निफ्टी में हल्की बढ़त हुआ। एशिया भी मजबूत हुआ। कल अमेरिकी बाजारों में अच्छी तेजी रही। डाओ जोंस 500 प्वाइंट उछला है और S&P भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। बाजार कल बढ़त के साथ बंद हुए। अधिक ट्रेड डील की उम्मीदों से बाजार चढ़े। रिकॉर्ड हाई से डाओ जोंस 60 अंक दूर है।

अल्फाबेट के शानदार नतीजे

शेयर अच्छे नतीजों के कारण 2% चढ़ा है। दूसरी तिमाही के नतीजे उम्मीद से बेहतर रहे। Q2 में कंपनी की आय $96.43 बिलियन रहा। बाजार को $94 बिलियन आय की उम्मीद थी। $2.18 की उम्मीद के मुकाबले EPS $2.31 पर रहा। यूट्यूब, क्लाउड बिजनेस का शानदार प्रदर्शन रहा। कंपनी ने 2025 के केपेक्स गाइडेंस बढ़ाया। गाइडेंस $75 बिलियन से बढ़ाकर $85 बिलियन किया। एक महीने में शेयर पहले ही 15% चढ़ चुका है।

टेस्ला के Q2 नतीजे

कंपनी के Q2 नतीजे अनुमान से कम रहे। Q2 में कंपनी की आय $22.5 बिलियन रहा जबकि बाजार को $22.7 बिलियन आय की उम्मीद थी। $0.43 की उम्मीद के मुकाबले EPS $0.40 रहा। Q2 में ऑटो से आय गिरकर $16.7 बिलियन पर रहा। पिछले साल ऑटो से आय $19.9 बिलियन थी। एनल मस्क ने कहा कि कंपनी के लिए आगे का रस्ता कठिन है। CFO ने कहा कि वन बिग ब्यूटीफुल बिल’ का असर होगा। अगस्त के बाद डिलीवरी की गारंटी नहीं है। कंपनी का शेयर कल 4% गिरकर बंद हुआ।

घटेगा कंपनियों का मुनाफा?

साउथवेस्ट एयरलाइंस को मुनाफा गिरने की आशंका है। प्री-टैक्स मुनाफा का अनुमान $1 बिलियन घटाया है। AMD के मुताबिक TSMC के US प्लांट की लागत 20% ज्यादा है।

आज कहां रहेगी नजर?

हनीवेल, ब्लैकस्टोन, इंटेल Q2 नतीजे पेश करेंगे। US इनिशियल जॉबलेस क्लेम के आंकड़े आज शाम को होगे।

जेपी मॉर्गन की चेतावनी

आय में गिरावट के बीच शेयर बाजारों में तेजी आई। अमेरिकी बाजारों में EPS में गिरावट आई है। एशिया और यूरोपीय बाजारों में और गिरावट रही। निवेश बाजार की चाल पर पैनी नजर रखें। दरें में कटौती के संकेत बाजार के अच्छा रहा।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 37.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.59 फीसदी की बढ़त के साथ 41,825.00 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.67 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार0.33 फीसदी चढ़कर 23,394.61 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.47 फीसदी की बढ़त के साथ 25,658.16 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.16 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 3,599.44 के स्तर पर दिख रहा है।

Source: MoneyControl