Global Market: गिफ्ट निफ्टी में मामूली गिरावट देखने को मिल रही है। एशिया में मिलाजुला कामकाज हो रहा है। डाओ फ्यूचर्स में करीब 150 प्वाइंट नीचे फिसला है। शुक्रवार को independence day की वजह से अमेरिकी बाजारों में छुट्टी थी। इस बीच कच्चे तेल के भाव में 1 परसेंट से ज्यादा की गिरावट आई। OPEC+ देशों ने क्रूड उत्पादन बढ़ाने को मंजूरी दी। रोजाना 5.48 लाख बैरल का ज्यादा प्रोडक्शन होगा।
जल्द होगी डील?
रेसिप्रोकल टैरिफ पर बाजार में असमंजस कायम है। 9 जुलाई तक ट्रंप ने रेसिप्रोकल टैरिफ
टाला था। टैरिफ कि डेडलाइन 9 जुलाई को खत्म हो रही है । 9 जुलाई को लागू तो US का टैरिफ बढ़ सकता है । पहले के 3% से बढ़कर टैरिफ 20% होने की आशंका है। ट्रंप ने कहा कि 1 अगस्त से राजस्व में बढ़ोतरी शुरू होगी।
टैरिफ पर बोले ट्रंप
12 देशों को चिट्ठी लिखी गई है। टैरिफ रेंज 10-20% से 60-70% संभव है।
असमंजस में बाजार
भारत, EU, जापान के साथ डील पर सफाई नहीं है। वियतनाम के साथ डील की पूरी जानकारी साझा नहीं है।
टैरिफ पर स्कॉट बेसेंट
अमेरिका के ट्रेजरी सेक्रेटरी स्कॉट बेसेंट ने कहा कि 1 अगस्त को टैरिफ अप्रैल के स्तर पर वापस आ जाएंगे। राष्ट्रपति टैरिफ की दर पर फैसला ले रहे हैं।
मस्क ने बनाई नई राजनीतिक पार्टी
अमेरिका पार्टी’ के नाम से नई राजनीतिक पार्टी बनाई है। ट्रंप टैक्स बिल के पास होने के बाद नई पार्टी की घोषणा की है। ट्रंप ने शुक्रवार को टैक्स बिल को कानून में बदला है। सोशल मीडिया “X” पर 65% लोगों ने नई पार्टी के पक्ष में वोट किया है। मस्क ने कहा अमेरिका पार्टी आपकी आजादी लौटाने के लिए बनाई गई है।
बढ़ेगा उत्पादन, गिरेगा क्रूड
OPEC+ ने तेल उत्पादन बढ़ाने को मंजूरी दी है। अगस्त के लिए तेल उत्पादन अनुमान से ज्यादा बढ़ाया गया है। रोजाना उत्पादन 5.48 लाख बैरल बढ़ाने को मंजूरी मिली। 4.11 लाख BPD उत्पादन बढ़ाने का अनुमान था। 3 अगस्त को सितंबर के लिए अतिरिक्त उपत्पादन पर विचार है। 3 अगस्त को अतिरिक्त 5.48 लाख बैरल/दिन बढ़ोतरी पर विचार होगा।
एशियाई बाजार
इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 29.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.46 फीसदी की गिरावट के साथ 39,628.41 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.20 फीसदी की मामूली बढ़त दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.28 फीसदी चढ़कर 17,684.59 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.63 फीसदी की गिरावट के साथ 23,765.41 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में फ्लैट कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 3,468.61 के स्तर पर दिख रहा है।
Source: MoneyControl