Global Market: गिफ्ट निफ्टी की फ्लैट चाल, एशिया में नरमी, अमेरिकी डॉलर में मजबूती

Global Market:  गिफ्ट निफ्टी फ्लैट कामकाज कर रहा है। एशिया में नरमी देखने को मिल रही है। वहीं अच्छे जॉब डेटा से अमेरिकी बाजारों में 1 फीसदी तक की तेजी आई। नैस्डैक और S&P 500 इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुए। डाओ रिकॉर्ड ऊंचाई से सिर्फ 250 अंक दूर है। अच्छे जॉब आंकड़ों ने बाजार में जोश भरा।

US में घटेगी ब्याज दर?

फेड चेयरमैन जेरोम पॉवेल ने आगाह कराया था कि मजबूत जॉब आंकड़ों का पॉलिसी पर असर होगा। अटलांटा फेडरल रिजर्व बैंक के प्रेसिडेंट राफेल बोस्टिक ने कहा कि टैरिफ अनिश्चितता के बीच धैर्य रखें।

‘वन बिग ब्यूटीफुल बिल’

अमेरिकी संसद के दोनों सदनों से पास हुआ। सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स से पारित हुआ। राष्ट्रपति के साइन के लिए बिल भेज दिया। ट्रंप बिल पर शाम 5 बजे करीब साइन करेंगे। साइन होने के बाद बिल कानून बन जाएगा। ट्रंप ने कहा कि लाखों परिवारों को ‘डेथ टैक्स’ से आजादी मिलेगी।

US के अहम आंकड़े

इनिशियल जॉबलेस क्लेम 2.36 लाख से घटकर 2.33 लाख पर रहा। 2021 के अंत के बाद से जॉबलेस क्लेम शिखर पर बरकरार है। सर्विसेज PMI फिर से अनुमान के अनुसार 50.8 पर रहा है। अमेरिका का व्यापार घाटा बढ़कर $71.5 अरब रहा। मई में इंपोर्ट और एक्सपोर्ट दोनों में गिरावट दर्ज हुई।

अमेरिका-वियतनाम डील को लेकर चिंता

अमेरिका ने वियतनाम के ट्रांसशिप्ड प्रोडक्ट्स पर 40% टैरिफ लगाया है, जबकि वियतनाम खुद को 20% पर राज़ी कर चुका है। डील कैसे लागू होगा इसको लेकर स्पष्टता नहीं। ट्रांसशिपमेंट प्रोडक्ट लिस्ट में क्या-क्या प्रोडक्ट ये साफ नहीं है। अमेरिका ने वियतनाम से ट्रांसशिप्ड वस्तुओं पर 40% टैरिफ लगाया।

भारत सरकार के एक अधिकारी ने इस डील को “चिंताजनक” बताया, खासकर अगर भारत को बराबरी की शर्तें नहीं मिलीं। चीन ने भी कहा है कि “हम अपने व्यापारिक हितों की रक्षा के लिए जरूरी कदम उठाएंगे।

बाजार के लिए कुछ अहम आंकड़े

अमेरिकी डॉलर में मजबूती देखने को मिल रही है। नौकरियों से जुड़ा डेटा आने के बाद सोने की कीमतें गिरीं। कच्चे तेल की कीमतों में मुनाफावसूली देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड का भाव $70 प्रति बैरल के पास पहुंचा है। OPEC+ का हर दिन 4.11 मिलियन बैरल अतिरिक्त उत्पादन पर विचार संभव है।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में गिरावट कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 25.00 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.07 फीसदी की गिरावट के साथ 39,757.85 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.29 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार0.53 फीसदी गिरकर 22,592.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.73 फीसदी की गिरावट के साथ 23,894.95 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.26 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.41 फीसदी की बढ़त के साथ 3,475.35 के स्तर पर दिख रहा है।

Source: MoneyControl