Dividend Stocks: भारतीय शेयर बाजार में 30 जून से 4 जुलाई 2025 के बीच कई कंपनियों में अहम कॉर्पोरेट एक्शन (corporate actions) होने वाले हैं। 36 कंपनियां अपने शेयरधारकों को डिविडेंड का तोहफा देने जा रही हैं। वहीं, कुछ अन्य कंपनियों में राइट्स इश्यू और स्टॉक स्प्लिट का एक्शन दिखेगा।
इस दौरान जिन प्रमुख कंपनियों पर नजर रहेगी, उनमें शामिल हैं- इंडियन होटल्स, JSW इन्फ्रा, VST इंडस्ट्रीज, एक्सिस बैंक, भारत फोर्ज, कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया, पारस डिफेंस, नेस्ले इंडिया और अन्य।
डिविडेंड स्टॉक्स पर निवेशकों की नजर
टाटा ग्रुप की Indian Hotels ने ₹2.25 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है, जिसकी एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट 30 जून तय की गई है। Nestle India, Tech Mahindra और Mahindra & Mahindra भी इस सप्ताह डिविडेंड दे रही हैं। तीनों की एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट 4 जुलाई तय की गई है।
Thermax Ltd ने ₹14 प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड घोषित किया है, जबकि Escorts Kubota ₹18 प्रति शेयर डिविडेंड देने जा रही है। AXIS Bank ने ₹1 प्रति शेयर डिविडेंड की घोषणा की है।
डिविडेंड देने वाली सभी 36 कंपनियों की लिस्ट
कंपनी | एक्स डेट | डिविडेंड(₹) | रिकॉर्ड डेट |
CFF Fluid Control Ltd | 30 जून 2025 | 0.5 | 30 जून 2025 |
Dalmia Bharat Sugar and Industries Ltd | 30 जून 2025 | 1.5 | 30 जून 2025 |
Indian Hotels Company Ltd | 30 जून 2025 | 2.25 | 30 जून 2025 |
30 जून 2025 | 2 | 30 जून 2025 | |
1 जुलाई 2025 | 65 | 1 जुलाई 2025 | |
JSW Infrastructure Ltd | 1 जुलाई 2025 | 0.8 | 1 जुलाई 2025 |
Polychem Ltd | 1 जुलाई 2025 | 20 | 1 जुलाई 2025 |
Bharat Seats Ltd | 2 जुलाई 2025 | 1.1 | 2 जुलाई 2025 |
Sika Interplant Systems Ltd | 2 जुलाई 2025 | 2.4 | 2 जुलाई 2025 |
NDR Auto Components Ltd | 3 जुलाई 2025 | 2.75 | 3 जुलाई 2025 |
VST Industries Ltd | 3 जुलाई 2025 | 10 | 3 जुलाई 2025 |
AXIS Bank Ltd | 4 जुलाई 2025 | 1 | 4 जुलाई 2025 |
Bharat Forge Ltd | 4 जुलाई 2025 | 6 | 4 जुलाई 2025 |
Biocon Ltd | 4 जुलाई 2025 | 0.5 | 4 जुलाई 2025 |
Central Bank of India | 4 जुलाई 2025 | 0.1875 | 4 जुलाई 2025 |
Control Print Ltd | 4 जुलाई 2025 | 6 | 4 जुलाई 2025 |
Dhampur Bio Organics Ltd | 4 जुलाई 2025 | 1.25 | 4 जुलाई 2025 |
DCB Bank Ltd | 4 जुलाई 2025 | 1.35 | 4 जुलाई 2025 |
Escorts Kubota Ltd | 4 जुलाई 2025 | 18 | 4 जुलाई 2025 |
Gloster Ltd | 4 जुलाई 2025 | 20 | 4 जुलाई 2025 |
Jupiter Life Line Hospitals Ltd | 4 जुलाई 2025 | 1 | 4 जुलाई 2025 |
4 जुलाई 2025 | 25.3 | 4 जुलाई 2025 | |
Max Healthcare Institute Ltd | 4 जुलाई 2025 | 1.5 | 4 जुलाई 2025 |
Nippon Life India Asset Management Ltd | 4 जुलाई 2025 | 10 | 4 जुलाई 2025 |
Navin Fluorine International Ltd | 4 जुलाई 2025 | 7 | 4 जुलाई 2025 |
Nestle India Ltd | 4 जुलाई 2025 | 10 | 4 जुलाई 2025 |
Onward Technologies Ltd | 4 जुलाई 2025 | 5 | 4 जुलाई 2025 |
Petronet LNG Ltd | 4 जुलाई 2025 | 3 | 4 जुलाई 2025 |
Redington Ltd | 4 जुलाई 2025 | 6.8 | 4 जुलाई 2025 |
Shine Fashions (India) Ltd | 4 जुलाई 2025 | 0.125 | 4 जुलाई 2025 |
SKF India Ltd | 4 जुलाई 2025 | 14.5 | 4 जुलाई 2025 |
Sona BLW Precision Forgings Ltd | 4 जुलाई 2025 | 1.6 | 4 जुलाई 2025 |
Supreme Petrochem Ltd | 4 जुलाई 2025 | 7.5 | 4 जुलाई 2025 |
Tech Mahindra Ltd | 4 जुलाई 2025 | 30 | 4 जुलाई 2025 |
Thermax Ltd | 4 जुलाई 2025 | 14 | 4 जुलाई 2025 |
Welspun Enterprises Ltd | 4 जुलाई 2025 | 3 | 4 जुलाई 2025 |
स्टॉक स्प्लिट और बोनस इश्यू वाले स्टॉक्स
डिविडेंड के अलावा इस कारोबारी हफ्ते कुछ प्रमुख कंपनियां स्टॉक स्प्लिट और बोनस इश्यू जैसे कॉर्पोरेट एक्शन करने जा रही हैं। Container Corporation of India (CONCOR) ने 1:4 के अनुपात में बोनस शेयर जारी करने का ऐलान किया है। इसकी एक्स-डेट और रिकॉर्ड डेट 4 जुलाई तय की गई है।
वहीं, Paras Defence and Space Technologies अपने स्टॉक्स का स्प्लिट ₹10 से घटाकर ₹5 फेस वैल्यू पर कर रही है, जो 4 जुलाई से प्रभावी होगा। ये दोनों घटनाएं स्टॉक लिक्विडिटी और निवेशक सहभागिता को बढ़ा सकती हैं।
राइट्स इश्यू का भी है ऐलान
Mirc Electronics और T T Ltd ने राइट्स इश्यू की घोषणा की है। इसमें योग्य शेयरधारकों को अतिरिक्त शेयर खरीदने का अधिकार मिलेगा। इन दोनों कंपनियों की एक्स-डेट 30 जून और रिकॉर्ड डेट 4 जुलाई रखी गई है। राइट्स इश्यू आमतौर पर कंपनी की पूंजी जुटाने की रणनीति का हिस्सा होते हैं। ये निवेशकों को डिस्काउंट पर शेयर लेने का अवसर देते हैं, जिससे ट्रेडिंग एक्टीविटीज में हलचल देखने को मिल सकती है।
बोनस, स्प्लिट, राइट्स इश्यू की लिस्ट
कंपनी | एक्स डेट | कॉर्पोरेट एक्शन | डिटेल | रिकॉर्ड डेट |
Mirc Electronics Ltd | 30 जून 2025 | राइट्स इश्यू | इक्विटी शेयरों का राइट्स इश्यू | 30 जून 2025 |
Container Corporation of India Ltd | 4 जुलाई 2025 | बोनस इश्यू | 1 के बदले 4 बोनस शेयर | 4 जुलाई 2025 |
Paras Defence and Space Technologies Ltd | 4 जुलाई 2025 | स्टॉक स्प्लिट | ₹10 से ₹5 प्रति शेयर | 4 जुलाई 2025 |
T T Ltd | 4 जुलाई 2025 | राइट्स इश्यू | इक्विटी शेयरों का राइट्स इश्यू | 4 जुलाई 2025 |
Saptak Chem And Business Ltd |
5 जुलाई 2025 | पूंजी में कमी | कैपिटल रिडक्शन | 5 जुलाई 2025 |
Source: MoneyControl