Accidents Of The Day- SPARC का शेयर 18% टूटा, ABFRL 9% से ज्यादा गिरा, Indegene में तेज गिरावट, जानिये वजह

बाजार में आज आटो शेयरों में ज्यादा तेजी दिख रही है। इंडेक्स करीब आधा परसेंट मजबूत हुआ है। ब्रोकरेज की बुलिश रिपोर्ट से टाटा मोटर्स करीब 2 परसेंट ऊपर चढ़ गया है। चुनिंदा IT, मेटल शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिल रही है। दूसरी ओर रियल्टी में मुनाफासूली और सरकारी बैंकों पर दबाव भी नजर आ रहा है। वहीं दूसरी तरफ आज बाजार में AB फैशन & रिटेल, Indegene और SPARC में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। आखिर इन तीन शेयरों में आज के बाजार में इतनी कमजोरी क्यों दिख रही है। जानते हैं ये तीनों शेयर क्यों है आज के एक्सिडेंट ऑफ द डे –

SPARC (Sun Pharma Advanced Research Co Ltd) में भारी गिरावट क्यों?

SPARC का शेयर आज सुबह 11.39 बजे के करीब 18.02 प्रतिश की गिरावट पर कारोबार करता नजर आया। इस पर प्रकाश डालते हुए हमारे सहयोगी चैनल सीएनबीसी-आवाज़ के यतिन मोता ने कहा कि SCD-044 या Vibozilimod के फेज-2 ट्रायल निगेटिव रहे हैं। सोरायसिस की दवा में Vibozilimod का इस्तेमाल होता है। कंपनी SCD-044 के डेवलपमेंट पर अब काम नहीं करेगी। अब कोई भी क्लिनिकल ट्रायल नहीं किए जाएंगे। SPARC कंपाउंड पर अगले कदम का आकलन करेंगी। SCD-044 स्पेशियलिटी पाइपलाइन के लिए अहम दवा थी।

बाजार में कंसोलिडेशन का मूड, डिविस लैब, डेल्हीवरी, एचडीएफसी लाइफ और मास्टेक में कम समय में मिलेगा ज्यादा मुनाफा

ABFRL (Aditya Birla Fashion and Retail Ltd) में गिरावट क्यों?

आज बाजार में सुबह 11.38 बजे के करीब आदित्य बिड़ला फैशन एंड रिटेल लिमिटेड (ABFRL) में 9.53 परसेंट की गिरावट नजर आई। आदित्य बिड़ला ग्रुप के इस स्टॉक में गिरावट का कारण बताते हुए यतिन मोता ने कहा कि कंपनी की 8.36% इक्विटी में सौदा हुआ है। ABFRL में 10.19 करोड़ के सौदे हुए हैं। इन लार्ज ट्रेड की वैल्यू 825 करोड़ रुपये है। बाजार के गलियारों में Flipkart द्वारा हिस्सा बेचने की खबरें घूम रही हैं।

Indegene में गिरावट क्यों?

इंडिजीन में भी आज सुबह 11.36 बजे के दौरान 4.51 परसेंट की गिरावट देखने को मिली। इसमें गिरावट का कारण बताते हुए यतिन ने कहा कि Indegene में 2.63 करोड़ शेयरों में सौदा हुआ है। लार्ज ट्रेड 10.96% इक्विटी में सौदा देखने को मिला। लार्ज ट्रेड की वैल्यू 1561 करोड़ रुपये है। इसमें कार्लाइल ग्रुप की हिस्सा बेचने की खबरें हैं।

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।)

Source: MoneyControl