बाजार में थकावट के संकेत
ऊपरी स्तरों पर शेयरों में बिकवाली हुई है. सभी प्रमुख इंडेक्स दिन के दूसरे हिस्से में फिसल गए.
Dow Jones -280 अंक गिरा
S&P 500 -30 अंक गिरा लेकिन 6,300 के ऊपर बंद
Nasdaq में 100 अंकों की गिरावट
एशियाई की सुस्त शुरुआत
इंडेक्स | स्तर | बदलाव | % बदलाव |
Nikkei 225 (Japan) | 39,902.10 | +82.99 | +0.21% |
Topix (Japan) | 2,861.63 | +0.96% | |
ASX 200 (Australia) | 8,674.90 | +6.70 | +0.08% |
Hang Seng (HK) | 25,113.84 | +119.70 | +0.48% |
Shanghai Composite | 3,565.28 | +5.49 | +0.15% |
KOSPI (South Korea) | 3,196.58 | -14.23 | -0.44% |
जापान के चुनाव नतीजे के बाद भी बाजार में मजबूती:जापान के निक्केई 225 में शुरुआती ट्रेड में 1.12% की तेजी देखी गई थी, हालांकि बंद होते वक्त बढ़त सीमित रह गई.ये तेजी तब आई जब सत्तारूढ़ गठबंधन ने ऊपरी सदन में बहुमत खो दिया, फिर भी बाजार राजनीतिक अस्थिरता की चिंता को नजरअंदाज करता दिखा.साउथ कोरिया और अमेरिका में शुक्रवार को ट्रेड टॉक:दक्षिण कोरिया के वित्त मंत्री Koo Yun-cheol और ट्रेड मंत्री Yeo Han-koo इस शुक्रवार अमेरिकी ट्रेजरी सेक्रेटरी Scott Bessent और ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव Jamieson Greer से मुलाकात करेंगे.1 अगस्त से कोरियाई उत्पादों पर 25% टैरिफ लागू होने वाला है, जो पहले अप्रैल में ट्रंप प्रशासन ने लगाया था.साउथ कोरिया के विदेश और उद्योग मंत्री भी जल्द ही अमेरिका यात्रा पर जाएंगे ताकि व्यापार वार्ता आगे बढ़ सके.
टैरिफ को लेकर बढ़ती चिंता (Tariff Deadline Nearing):ट्रंप 1 अगस्त से पहले और टैरिफ लेटर जारी कर सकते हैं.यूरोप से समझौते की उम्मीद लेकिन 30% टैरिफ 1 अगस्त से लागू है. यूरोपीय विशेषज्ञ बोले – 15-20% टैरिफ से निर्यात पर “कार क्रैश जैसा असर” EU ने कहा, Boeing प्लेन्स या Bourbon पर जवाबी टैक्स नहीं लगाएंगे. अमेरिका में फार्मा कंपनियों का बड़ा निवेश भी इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है.
ब्रोकरेज और फंड्स की रणनीति (Expert Views & Fund Bets):
UBS: 2025 में S&P 500 का टारगेट 6,500 कायम, गिरावट में खरीदारी की सलाह.Morgan Stanley: अब भी बुलिश, टैक्स सेविंग और अर्निंग्स को बाजार नहीं समझ रहा.Deutsche Bank: गिरावट से पहले रैली की संभावना पर दांव.
कंपनी | निवेश राशि (2030 तक) |
AstraZeneca | $50 बिलियन |
Novartis | $23 बिलियन |
Roche | $50 बिलियन |
Sanofi | $20 बिलियन |
US डॉलर इंडेक्स गिरकर 98 से नीचे-क्रूड में गिरावट, सोना $3,400 से ऊपर है,. 30-वर्षीय बॉन्ड यील्ड लगभग 5% पर स्थिर है.
अब होगा बड़ा एलान-Fed Chair Jerome Powell की स्पीच है. Michelle Bowman बैंकिंग पैनल को मॉडरेट करेंगी.Coca-Cola, Phillip Morris, Lockheed Martin, Texas Instruments के नतीजे आने वाले हैं.
Source: CNBC