Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 25209-25253 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस – 25303-25354/25389 पर है। वहीं पहला बेस24946(10WEMA-50DEMA)/24956-25027 पर है जबकि बड़ा बेस 24857-24888 पर है।
वीरेंद्र कुमार के मुताबिक एक्सपायरी के दिन रेंज में रहा लेकिन निचले स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में रजिस्टेंस-1 (20DEMA) अभी भी पार नहीं हुआ। कैश, इंडेक्स, स्टॉक्स में FIIs ने बेचा, नेट शॉर्ट -1.35 लाख रहे। 25200-25300-25400-25500 जोन मे भारी कॉल राइटिंग देखने को मिला। 25000 पर पुट प्लेसमेंट, 25027/10WEMA/50DEMA अहम सपोर्ट मिला।
उन्होंने आगे कहा कि रजिस्टेंस-1 कॉल राइटर्स जोन, फालिंग 20/10DEMA से दबाव दिखा। रजिस्टेंस-1 के करीब बेचें, पार निकला तो स्विंग में रजिस्टेंस-2 मिलेगा। बेस-1 अहम, इसके करीब शॉर्ट कवर करें, यहां रिवर्सल का इंतजार करें। बेस-1 टूटा और नीचे बंद हुआ तो फ्रैश शॉर्ट और नीचे का स्विंग मिलेगा। 24946 के नीचे गिरावट में निफ्टी में 24857/24800 दिख सकता है।
57309 के ऊपर जाने पर ही निफ्टी बैंक का रेंज बढ़ेगा
वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 57210-57309 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 57481-57587/57641 पर है। वहीं पहला बेस56510-56631 पर है जबकि बड़ा बेस 56233-56356 पर है।
वीरेंद्र कुमार ने बताया कि कल 20DEMA की ओर फिसला, कोई बड़ा रिवर्सल नहीं दिखा। PSU बैंकों में मुनाफावसूली/शॉर्ट बने, प्राइवेट बैंकों में नतीजों से पहले दबाव देखने को मिला। 57000 पर कॉल राइटिंग, यहां पर कुल OOI 13.47 लाख रहा। 20DEMA पर बंद हुए, अगला पुट सपोर्ट जोन 56500 फिर 56000(10WEMA)। रेंज में रहा तो रजिस्टेंस-1 और बेस-1 के बीच ट्रेड पर फोकस करेंगे।
रजिस्टेंस-1 और बेस-1 के बीच dip को खरीदें और ऊपर निकलें। 57309 के ऊपर जाने पर ही निफ्टी बैंक का रेंज बढ़ेगा। 57309 के ऊपर गया तो 57481-587 और 57641 मुमकिन है। ब्रेकडाउन 56510-440 के नीचे संभव, फिर नीचे 56070 दिखेगा।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
Source: MoneyControl