रातों-रात बदल गए मार्केट से जुड़े ये फैक्टर्स, गिफ्ट निफ्टी लाल निशान में कर रहा ट्रेड

Stock Market Live Updates: शेयर बाजार में गुरुवार को भी गिरावट के साथ कारोबार की समाप्ति हुई। सेंसेक्स 345.80 अंक या 0.41% टूटकर 83,190.28 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 120.85 अंक या 0.47% कमजोर होकर 25,355.25 के लेवल पर बंद हुआ। जानकारों का कहना है कि अमेरिका-भारत व्यापार समझौते पर नजर रखते हुए निकट भविष्य में बाजार में समेकन देखने को मिल सकता है।

निफ्टी के ये लेवल महत्वपूर्ण

एलकेपी सिक्योरिटीज में सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे ने कहा, डेली चार्ट पर कंजेशन जोन से ब्रकडाउन के बाद निफ्टी की ओर फिसल गया, जिससे बियरिश सेंटीमेंट को बल मिला। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि इंडेक्स 21 घंटे के एक्पोनेंशियल मूविंग एवरेज से नीचे चला गया है। डेली चार्ट पर RSI 14 भी निगेटिव हो गया है, जो कमजोर कमजोर गति का संकेत है। वहीं, शॉर्ट टर्म पीरिएड में ट्रेंड कमजोर रहने की संभावना है, जिससे गिरावट देखने को मिल सकती है। एक्सपर्ट ने निफ्टी के बताया कि 25,250–25,200 के लेवल पर सपोर्ट बना हुआ है, जबकि 25,400 और 25,500 के लेवल पर रजिस्टेंस है।

गिफ्ट निफ्टी में गिरावट

शुक्रवार को गिफ्ट निफ्टी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। NSE IX पर यह आज सुबह 125 अंक या 0.49 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,285 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। इससे यह संकेत मिलता है कि आज के कारोबार के लिए निफ्टी और सेंसेक्स गिरावट के साथ खुल सकते हैं।

अमेरिकी बाजार में तेजी

वहीं, गुरुवार को अमेरिकी बाजार में बढ़त के साथ क्लोजिंग हुई। नैस्डैक और S&P 500 इंडेक्स रिकॉर्ड हाई के साथ क्लोज हुए। बीते कल Dow Jones 192.34 अंकों 0.43 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 44,650.64 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि S&P 500 इंडेक्स 17.20 अंक या 0.27% चढ़कर 6,280.46 के लेवल पर बंद हुआ। इसके अलावा, नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स 19.33 अंक या 0.09% के उछाल के साथ 20,630.67 के लेवल पर बंद हुआ।

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए विचार और सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। निवेशकों को कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

Source: Mint