Market overview : आज सुबह 25,569 के आसपास कारोबार करने वाले गिफ्ट निफ्टी से संकेत मिल रहा है भारतीय बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 10 जुलाई को पॉजिटिव शुरुआत कर सकते हैं। 9 जुलाई को सीमित दायरे में कारोबार करने के बाद बेंचमार्क इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए। आखिरी घंटों में हुई बिकवाली के कारण निफ्टी 25,500 से नीचे चला गया। निवेशक बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा सात और देशों के साथ व्यापार समझौतों की घोषणा से पहले सतर्क नजर आए।
कारोबारी सत्र के अंत में सेंसेक्स 176.43 अंक या 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 83,536.08 पर और निफ्टी 46.40 अंक या 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 25,476.10 पर बंद हुआ। मिड और स्मॉलकैप इंडेक्स ने सेंसेक्स-निफ्टी से बेहतर प्रदर्शन किया। बीएसई मिडकैप इंडेक्स सपाट रहा, जबकि स्मॉलकैप इंडेक्स में 0.5 फीसदी की बढ़त हुई।
करेंसी और इक्विटी बाजारों में आज क्या हो रहा है यह जानने के लिए मनीकंट्रोल के साथ बने रहें। यहां हम आपके लिए तमाम समाचार प्लेटफॉर्मों पर चल रही आज की ऐसी अहम खबरों की एक सूचि जारी कर रहें हैं जो भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को प्रभावित कर सकते हैं।
बाजार के लिए मिले-जुले संकेत
वीकली एक्सपायरी के दिन बाजार में एक और सुस्त सेशन के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी बिल्कुल फ्लैट दिख रहा है। एशिया भी मिलाजुला है। लेकिन अमेरिकी बाजारों में कल रौनक रही। नैस्डेक NVIDIA के दम पर रिकॉर्ड स्तरों पर बंद हुआ।
ब्राजील पर 50% टैरिफ, 7 देशों को भेजी 30%तक टैरिफ की चिट्ठी
अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ब्राजील से इंपोर्ट पर 50 फीसदी टैरिफ का एलान किया है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच कारोबारी रिश्ते बेहद खराब थे । साथ ही अल्जीरिया, फिलीपींस और श्रीलंका समेत 7 देशों को 20 से 30 फीसदी टैरिफ की चिट्ठी भेजी है। 1 अगस्त से कॉपर पर 50 फीसदी टैरिफ का भी एलान किया गया है।
अक्टूबर तक IDBI बैंक में हिस्सा बिकेगा, LIC को OFS की मंजूरी : सूत्र
सूत्रों के हवाले से मिली खबरों के मुताबित सरकार अक्टूबर तक IDBI बैंक में हिस्सा बिकवाली का काम पूरा कर सकती है। साथ ही LIC को ऑफर फॉर सेल यानी OFS के लिए सरकार से मंजूरी मिल गई है।
एशियन पेंट्स: Akzo Nobel में हिस्सा बेचा
एशियन पेंट्स ने Akzo Nobel में अपनी पूरी 4.42 फीसदी हिस्सेदारी 734 करोड़ रुपये में बेची है। यह सौदा करीब 3,650 रुपए प्रति शेयर के भाव पर हुआ है। ICICI Prudential MF और Eastspring Investments हिस्सा खरीदने वालों में शामिल हैं।
Trade setup for today : 25550 के स्तर से ऊपर जाने पर निफ्टी के लिए खुल सकता है 25700-25800 का रास्ता
TCS के नतीजे आज
आज से जून तिमाही के नतीजों के मौसम की शुरुआत होगी। IT दिग्गज TCS के नतीजे कमजोर रह सकते हैं। CC आय में 1 से डेढ़ परसेंट की गिरावट की आशंका है।कंपनी प्रेस-कॉन्फ्रेंस शाम साढ़े 5 बजे होगी। साथ ही टाटा एलेक्सी और IREDA के नतीजों का भी इंतजार रहेगा।
Embassy REIT में 681 करोड़ रुपए की ब्लॉक डील संभव
APAC कंपनी आज Embassy REIT में ब्लॉक के जरिए 1.9 फीसदी हिस्सा बेच सकती है। 4 फीसदी डिस्काउंट पर 382 रुपए प्रति शेयर फ्लोर प्राइस संभव है। इस डील के तहत करीब 680 Cr रुपए के सौदे हो सकते हैं।
IBC पर संसदीय पैनल की बैठक
आज RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा संसदीय पैनल के सामने अपनी बात रखेंगे। इसमें IBC की खामियों और चुनौतियों पर चर्चा होगी। SBI, BOB, INDIAN BANK और IOB भी समित के सामने अलग से अपनी बात रखेंगे।
एशियाई बाजार
आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी 7 अंक यानी 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.53 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार रहा है। स्ट्रेट टाइम्स में 0.39 फीसदी की बढ़त दिख रही। जबकि ताइवान का बाजार 0.47 फीसदी बढ़त पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.84 फीसदी की तेजी दिख रही है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 3,503.51 के स्तर पर दिख रहा है।
FII और DII फंड फ्लो
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 9 जुलाई को 77 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने भी उसी दिन 920 करोड़ रुपये मूल्य की इक्विटी खरीदी।
Source: MoneyControl