इंट्राडे में बाजार में दोनों तरफ के मौके खोजें, शेयरों में बने रहने में बन रहा बड़ा पैसा- अनुज सिंघल

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

शुक्रवार को भी बाजार ने गिरावट में खरीदारी में रिवॉर्ड किया। शुक्रवार को निफ्टी 125 अंकों की रिकवरी के साथ दिन के हाई पर बंद हुआ। जब तक 10 और 20 DEMA बरकरार है, टेक्सचर पॉजिटिव है। बैंक निफ्टी ने निचले स्तरों से 400 अंकों से ज्यादा की रिकवरी दी। जब तक बाजार में 20 DEMA बचा रहेगा, शॉर्ट नहीं करना है। फिलहाल तो पैसा गिरावट में खरीदारी पर ही बन रहा है। क्योंकि बाजार सिर्फ 1 घंटे में पूरे दिन की गिरावट से उबर जाता है। बस एक रिस्क खुल रहा है वो है नतीजों का मौसम । अब तक तिमाही अपडेट्स में ‘WOW’ फैक्टर नहीं है। इस हफ्ते से Q1 नतीजों का आगाज होगा। अगर नतीजे अच्छे रहे तो जुलाई-सितंबर तिमाही में नए हाई लग सकता है।

बाजार आज के संकेत

ट्रंप की 9 जुलाई की टैरिफ डेडलाइन का कोई खास मायने नहीं है। भारत के साथ US की एक डील जल्द होने की संभावना है। जिन देशों के साथ डील नहीं होगी, उन पर 1 अगस्त से टैरिफ लगेगा, लेकिन ज्यादातर बड़े देश शायद 1 अगस्त तक डील कर ही लेंगे। इसलिए अब बाजार का सबसे बड़ा संकेत नतीजे होने वाले हैं। ब्रेंट अभी भी $68 के नीचे ही है डॉलर इंडेक्स भी 97 के आसपास ही है। FIIs बिकवाली थोड़ी खल रही है, लेकिन आंकड़ा बढ़ा नहीं है।

बाजार: क्या हो रणनीति?

इंट्राडे में दोनों तरफ मौके खोजें। पोजीशनली, 20 DEMA तक की गिरावट में खरीदारी करें। चुनिंदा शेयरों में पोजीशन में बने रह सकते हैं। शेयरों में बने रहने में बड़ा पैसा बन रहा है

बैंक निफ्टी अब काफी अहम जंक्शन पर है। बैंक निफ्टी में अब शुक्रवार का निचला स्तर काफी अहम है। निफ्टी IT में भी मजबूती लौट रही है। टेक्सटाइल शेयरों पर ध्यान रखिए, डील की उम्मीद में रैली संभव है। बाजार में रिस्क overvalued शेयरों में है। ट्रेंट का उदाहरण देखिए शुक्रवार को accident बना।

निफ्टी पर रणनीति

पहला सपोर्ट: 25,300-25,350 (शुक्रवार का निचला स्तर, 10 DEMA) पर है। जबकि बड़ा सपोर्ट 25,200-25,250 (20 DEMA, ऑप्शंस जोन) पर है। पहला रजिस्टेंस 25,500-25,600 (ऑप्शंस जोन) पर है। बड़ा रजिस्टेंस: 25,600-25,700 (हाल का स्विंग high) है। खरीदारी जोन 25,350-25,425 पर है इसके लिए स्टॉप लॉस 25,250 पर लगाए। 25,550-25,600 पार ना हो पाए तो बेचें और उसके लिए स्टॉप लॉस 25,650 पर लगाए।

बैंक निफ्टी पर स्ट्रैटेजी

पहला सपोर्ट 56,800-56,900 (10 DEMA) पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 56,500-56,600 (20 DEMA) पर है। इसके लिए पहला रजिस्टेंस 57,300-57,400 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 57,500-57,600 पर है। खरीदारी का जोन 56,700-56,800 पर है इसके लिए स्टॉप लॉस 56,500 पर लगाए। 57,400 पार ना हो पाए तो बेचें और स्टॉप लॉस 57,550 पर लगाए।

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Source: MoneyControl