Market Strategy: 25,000 के नीचे फिसले तो ट्रेंड होगा निगेटिव, अनुज सिंघल से जानें इंडेक्स पर एक्सपायरी के दिन क्या होनी चाहिए रणनीति

अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज

कल निफ्टी और बैंक निफ्टी गिरे, लेकिन टूटे नहीं. दोनों इंडेक्स ने ठीक 10 DEMA पर सपोर्ट लिया। कल भी हमने 25,350 और 56,800 को लक्ष्मण रेखा माना था। मूविंग एवरेज के पास जाना एक अच्छी बात होती है। एकतरफा रैली के बाद बाजार काफी overextended था। 10 और 20 DEMA तक की गिरावट हमेशा बढ़िया होती है। अभी भी नजरिया वही है: 20 DEMA तक की गिरावट में डरना नहीं है। निफ्टी का 10 DEMA है 25,350 और 20 DEMA है 25,175 पर है। 25,175-25,350 तक की गिरावट month end calls जोड़ने का मौका है। अगर 25,000 के नीचे फिसले तो ट्रेंड निगेटिव होगा।

बाजार: आज के संकेत

आज का सबसे बड़ा संकेत निफ्टी की वीकली एक्सपायरी है। पुट राइटर्स के मुकाबले कॉल राइटर्स का भरोसा ज्यादा बड़ा है। 25,500 और 25,600 कॉल में 25,400 पुट के मुकाबले दोगुना OI है। बड़ा सवाल ये है कि कॉल राइटर फंसेगा या आज फिर ऑप्शन राइटर का दिन होगा? जो भी हो, आज की बेसिक ऑप्शन रेंज 25,350-25,550 होगी । 25,550 के ऊपर कॉल राइटर फंसेगा और 25,350 के नीचे पुट राइटर फंसेगा। डीमार्ट के तिमाही अपडेट अच्छे लेकिन ब्रोकरेज रिपोर्ट मिलीजुली है। PNB और इंडियन बैंक के तिमाही अपडेट अच्छे हैं। M&M फाइनेंस के तिमाही अपडेट खराब हैं। अब तक जो भी अपडेट आए हैं, वो नतीजों में बड़ी रिकवरी के संकेत नहीं दे रहे हैं। अगर नतीजों में सही मायने में रिकवरी नहीं आई तो बाजार गिर सकता है। इस बार के नतीजे make or break साबित होने वाला हैं।

US-वियतनाम डील: भारत पर असर?

आज सुबह टेक्सटाइल शेयरों में शायद गिरावट आएगी। वियतनाम भारत का टेक्सटाइल में सीधा कंपिटिटर है। अब वियतनाम के साथ US की डील 20% टैरिफ पर हो गई है। लेकिन एक बात याद रखिए, अभी भारत पर टैरिफ पर रोक लगी हुई है और एक बात मान कर चलिए, भारत वियतनाम से बेहतर डील ही करेगा। तो आज अगर टेक्सटाइल शेयरों में गिरावट आई तो वहां खरीदारी का मौका होगा। ऐसा नहीं होगा कि वियतनाम 20% टैरिफ दे और भारत 40%। भारत भी 20% या उससे कम पर ही US के साथ डील करेगा।

निफ्टी पर रणनीति

पहला सपोर्ट 25,350-25,400 (10 DEMA, ऑप्शन जोन) पर है। बड़ा सपोर्ट 25,150-25,200 (20 DEMA) पर है। पहला रजिस्टेंस 25,500-25,550 (ऑप्शन जोन) पर है। बड़ा रजिस्टेंस 25,600-25,650 (पिछले 2 दिनों का rejection zone) पर है। 25,550-25,600 रिजेक्ट हुआ तो बेचें और इसके लिए SL 25,650 पर है। निफ्टी ने 25,350-25,400 होल्ड किया तो खरीदें, और स्टॉपलॉस 25,300 पर लगाए।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

निफ्टी बैंक की कल की गिरावट थोड़ी बड़ी थी, लेकिन अब भी 10 और 20 DEMA के ऊपर हैं। इसका पहला सपोर्ट 56,800-56,850 पर है जबकि बड़ा सपोर्ट 56,400-56,500 पर है। वहीं पहला रजिस्टेंस 57,200-57,300 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 57,500-57,600 पर है। 56,800 होल्ड हुआ तो खरीदें और इसके लिए SL 56,700 पर रखें। 57,200 रिजेक्ट हुआ तो बेचें और इसके लिए SL- 57,300 पर रखें।

Nifty Strategy for Today: निफ्टी- बैंक निफ्टी के लिए आज ये लेवल हैं अहम, मुनाफा कमाने के लिए रखें नजर

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Source: MoneyControl