Nifty Strategy for Today: निफ्टी- बैंक निफ्टी के लिए आज ये लेवल हैं अहम, मुनाफा कमाने के लिए रखें नजर

Nifty Strategy for Today: निफ्टी पर रणनीति बताते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 25543-25578 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 25652-25696/25747 पर है। वहीं पहला बेस 25324 (10 DEMA)-25373 पर है जबकि बड़ा बेस 25152 (20 DEMA)/25213-25269 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि जैसा सोमवार और बाकी दिन कहा था, 10/20 DEMA बाकी है, अब भाव उसके पास पहुंचा है। कल पहला रजिस्टेंस दिन का हाई थी, निफ्टी करीब करीब पहले बेस तक फिसला, FIIs की भारी बिकवाली दिखी। कैश में बिकवाली, इंडेक्स भी शॉर्ट किया, इंडेक्स शॉर्ट अब 50000 पर है। 25500-25600-25700 पर भारी कॉल राइटिंग, FIIs ने कल 1 लाख कॉल शॉर्ट की है ।

उन्होंने आगे कहा कि पहले रजिस्टेंस के नीचे, ऊपरी स्तरों पर बिकवाली का ट्रेड काम कर सकता है। 10 DEMA/पहले बेस तक फिसला सकता है, रिवर्सल बाद में संभव है। पहले रजिस्टेंस और बेस के बीच में रेंज, इसके बाहर ही बड़ा स्विंग संभव है। 25543/25578 के नीचे 25652-25696-25746 तक फिसल सकता है। 25324 के नीचे दूसरे बेस तक फिसल सकता है।

निफ्टी बैंक पर रणनीति

वीरेंद्र कुमार ने कहा पहला रजिस्टेंस 57254-57410 पर है जबकि बड़ा रजिस्टेंस 57666-58734/57910 पर है। वहीं पहला बेस 56786 (10 DEMA)-56910 पर है जबकि बड़ा बेस 56466 (20 DEMA)-56610 पर है।

वीरेंद्र कुमार ने आगे कहा कि निफ्टी बैंक भी फिसला, पहले बेस और 10 DEMA जोन को टेस्ट कर सकता है। पूरा बैंकिंग सेक्टर दबाव में था, FIIs बड़े बैंकों में बिकवाली कर रहे हैं। शॉर्ट टर्म एवरेज टेस्ट हो सकते हैं, आज काफी अहम सेशन है। 57000 पुट में जोरदार OI, कॉल राइटर्स भी पकड़ बना रहे हैं।

उन्होंने आगे कहा कि 57000 PCR 1.31, इसलिए पहला बेस आज काफी अहम है जो MAKE OR BREAK जोन पर है। पहले बेस के नीचे फिसले तो दूसरा बेस टेस्ट हो सकता है, यहां पुट राइटर्स का दूसरा सबसे बड़ा जोन और 20DEMA पर है। पहला बेस होल्ड हुआ और पहला रजिस्टेंस पार हुआ तो 57666-57734-57910 तक जा सकते हैं।

Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा संकेत, फ्लैट हो सकती है भारतीय बाजार की शुरुआत

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Source: MoneyControl