अनुज सिंघल, मैनेजिंग एडिटर, सीएनबीसी आवाज
1000 अंकों की रैली के बाद थोड़ा सुस्ताना बनता है। 2 दिन से बाजार में मामूली गिरावट या कंसोलिडेशन है। बैंक निफ्टी कल भी नए शिखर पर बंद हुआ है। बाजार में थोड़ा सा टाइम करेक्शन अच्छा होता है। जब तक निफ्टी 10 और 20 DEMA के ऊपर है, ट्रेंड मजबूत है। निफ्टी का 10 DEMA 25,350 पर और 20 DEMA 25,150 पर है। 25,150-25,350 के बीच का जोन खरीदारी की बढ़िया मौका होगा। इसका मतलब ये नहीं है कि निफ्टी वहां जाएगा ही जाएगा। हो सकता है उसके पहले ही एक और रैली शुरू हो जाए, लेकिन जब तक हम इस जोन के ऊपर हैं, बड़ा ट्रेंड पॉजिटिव है। ऑटो बिक्री के आंकड़े थोड़े खराब रहे हैं। अब नजर बैंकों के तिमाही अपडेट्स पर रहेगी। बाजार का बड़ा टेक्सचर अब भी गिरावट में खरीदारी का है
बाजार: आज के संकेत
टैरिफ पर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ट ट्रंप ने बड़े बयान दिए। ट्रंप ने कहा कि जापान को 30%, 35% टैरिफ देना होगा । जापान पर जो टैरिफ निर्धारित करेंगे देना होगा। जापान के साथ डील होगी की नहीं इस पर संदेह है। टैरिफ पर राहत 9 जुलाई से आगे नहीं बढ़ा सकते। भारत के साथ टैरिफ पर भी ट्रंप ने बयान दिए। भारत प्रतिस्पर्धा के मौके दे तो बहुत कम टैरिफ पर डील संभव है। भारत प्रतिस्पर्धा के मौके दे तो बहुत कम टैरिफ पर डील संभव है। भारत प्रतिस्पर्धा के मौके दे तो बहुत कम टैरिफ पर डील संभव है। आज बचे हुए ऑटो बिक्री आंकड़ों पर रिएक्शन होगा।
मारुति के बिक्री आंकड़े थोड़े खराब लग रहे हैं। आज बाजार में दो एक्सपायरी के बीच का सैंडविच सेशन है। बुधवार को कई बार ट्रेंडिंग मूव्स आए हैं। अगर सोमवार का हाई पार हुआ तो बड़ी रैली हो सकती है। अलर्ट यह है कि सोमवार का हाई 25,669 पर लगाए।
बाजार: कैसा है टेक्सचर?
बाजार में इस समय classical sector rotation चल रहा है। कल का निफ्टी IT और निफ्टी बैंक का इंट्राडे चाल देखिए। कल सुबह IT चला और बैंक निफ्टी फिसला। दोपहर को उल्टा हुआ, IT गिरा और बैंक रिकवर हुए। रिलायंस का चार्ट लीडरशिप के साइन दे रहा है। HDFC बैंक भी 2000 के ऊपर टिकने को तैयार है। इस बाजार में अब हर छोटी, बड़ी गिरावट पर month end calls लें। 25,150-25,350 तक की कोई भी गिरावट में calls लें। बाजार में जब भी ब्रेकआउट आएगा वो बड़ा होगा। ऐसे बाजार को 3 दिन लगते हैं 500-800 अंकों की रैली के लिए । इंट्राडे में भले ही दोनों तरफ की ट्रेड्स लें। चुनिंदा शेयरों में अब भी शानदार मौके हैं। कल का बिग स्टॉक IDFC फर्स्ट बैंक दिन के हाई पर बंद हुआ। आपको ऐसे शेयर खोजने होंगे होंगे और दांव लगाना होगा।
निफ्टी पर रणनीति
निफ्टी का पहला रजिस्टेंस 25,550-25,600 पर रहा जबकिबड़ा रजिस्टेंस 25,650-25,700 पर है। वहीं पहला सपोर्ट 25,475-25,525बड़ा सपोर्ट 25,350-25,450 पर है। खरीदारी का जोन 25,475-25,550 पर है इसके लिए 25,425 स्टॉपलॉस लगाए। बिकवाली का जोन 25,600-25,650 पर है इसके लिए SL 25,700 पर है। 25,700 के ऊपर ही बड़ी रैली होगी।
निफ्टी बैंक पर रणनीति
निफ्टी बैंक सबसे मजबूत इंडेक्स है। निफ्टी बैंक Buy on dips इंडेक्स है। कल ही हमारी रणनीति गिरावट में खरीदारी की थी। बल्कि अब भी बिकवाली का कोई ट्रेड नहीं है। 57,000 तक की हर गिरावट में खरीदारी का मौका खोजें। लॉन्ग सौदों का सख्त SL 56,800 पर लगाए। 57,650 के ऊपर 58,000 काफी तेजी से आ सकता है।
(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।
Source: MoneyControl