किन कंपनियों की है एक्स डेट
अगले हफ्ते 35 से ज्यादा कंपनियों की एक्स डेट पड़ रही है और इसमें से अधिकांश की एक्स डेट मंगलवार या उसके बाद है यानि इन कॉर्पोरेट एक्शन का फायदा पाने का आखिरी मौका अभी बचा हुआ, इन कंपनियों में से अधिकांश कंपनियां डिविडेंड बांट रही हैं. वहीं एक कंपनी Paras Defence and Space Technologies ने स्प्लिट का एलान किया है. कंपनी 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले स्टॉक को 5-5 रुपये में स्प्लिट करने जा रही है. एक्स डेट 4 जुलाई है.
किन कंपनियों की एक्स डिविडेंड डेट है अगले हफ्ते
स्टॉक | एक्स डेट | डिविडेंड (रुपये) |
Cera Sanitaryware | 1 जुलाई | 65 |
JSW Infra | 1 जुलाई | 0.80 |
Polychem Ltd | 1 जुलाई | 20 |
Bharat Seats | 2 जुलाई | 1.10 |
Sika Interplant | 2 जुलाई | 2.40 |
NDR Auto Components | 3 जुलाई | 2.75 |
VST Industries | 3 जुलाई | 10 |
AXIS Bank | 4 जुलाई | 1 |
Bharat Forge | 4 जुलाई | 6 |
Biocon Ltd | 4 जुलाई | 0.50 |
Central Bank of India | 4 जुलाई | 0.1875 |
Control Print | 4 जुलाई | 6 |
Dhampur Bio Organics | 4 जुलाई | 1.25 |
DCB Bank Ltd | 4 जुलाई | 1.35 |
Escorts Kubota | 4 जुलाई | 18 |
Gloster | 4 जुलाई | 20 |
Jupiter Life Line | 4 जुलाई | 1 |
Mahindra & Mahindra | 4 जुलाई | 25 |
Max Healthcare | 4 जुलाई | 1.50 |
Nippon Life & Nestle | 4 जुलाई | 10 |
Navin Fluorine | 4 जुलाई | 7 |
Onward Technologies | 4 जुलाई | 5 |
Petronet LNG | 4 जुलाई | 3 |
Redington | 4 जुलाई | 6.8 |
SKF India | 4 जुलाई | 14.5 |
Supreme Petrochem | 4 जुलाई | 7.50 |
Tech Mahindra | 4 जुलाई | 30 |
Thermax Ltd | 4 जुलाई | 14 |
Welspun Enterprises | 4 जुलाई | 3 |
क्या करें निवेशक
ध्यान रखें किसी एक कॉर्पोरेट एक्शन के आधार पर ही निवेश का फैसला नहीं लिया जा सकता ऐसे कॉर्पोरेट एक्शन जैसे डिविडेंड, बोनस, स्टॉक स्पिलिट आदि स्टॉक पर छोटी अवधि में कम या ज्यादा असर डाल सकते हैं. हालांकि अच्छी कमाई के लिए कंपनी का अपना प्रदर्शन, आगे के प्लान और स्टॉक के स्तर प्रमुख संकेत होते हैं. अगर ये संकेत सकारात्मक हैं तो कॉर्पोरेट एक्शन का फायदा उठाने में समझदारी है.
(डिस्क्लेमर: CNBC TV18 हिंदी/ CNBC आवाज पर दी गई सलाहें या विचार एक्सपर्ट, ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार हैं, वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके प्रति जिम्मेदार नहीं है. निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार या सर्टिफाइड एक्सपर्ट से राय जरूर लें.)
Source: CNBC