रिलायंस से लेकर एयरटेल तक, मार्केट में दिखा भरोसा, जानें किसे कितना फायदा-कितना नुकसान

पिछले हफ्ते शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स में करीब 2% की उछाल आई और इसका असर देश की दिग्गज कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) पर साफ नजर आया। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 9 के मार्केट कैप में कुल 2.34 लाख करोड़ का इजाफा हुआ। सबसे ज्यादा फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ।

सबसे ज्यादा मुनाफा रिलायंस को

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सभी दिग्गज कंपनियों को पछाड़ते हुए सबसे ज्यादा 69,556.91 करोड़ का इजाफा दर्ज किया। अब कंपनी का कुल मार्केट कैप 20.51 लाख करोड़ पहुंच गया है। रिलायंस अब भी देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है।

एयरटेल और HDFC बैंक भी रहे फायदे में

भारती एयरटेल का मार्केट कैप 51,860.65 करोड़ बढ़कर 11.56 लाख करोड़ हो गया, जबकि HDFC बैंक की वैल्यू 37,342.73 करोड़ बढ़कर 15.44 लाख करोड़ पर पहुंच गई।

ICICI बैंक, बजाज फाइनेंस और LIC को भी मिला फायदा

बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप 26,037.88 करोड़ बढ़ा। अब यह 5.88 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है। ICICI बैंक का वैल्यूएशन 24,649.73 करोड़ बढ़कर 10.43 लाख करोड़ हो गया। वहीं LIC को 13,250.87 करोड़ का फायदा हुआ।

TCS, SBI और HUL ने भी दिखाया दम

TCS का मार्केट कैप 3,183.91 करोड़ बढ़कर 12.45 लाख करोड़ हो गया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की हैसियत 8,389.15 करोड़ बढ़कर 7.18 लाख करोड़ तक पहुंच गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप 293.7 करोड़ की मामूली बढ़त के साथ 5.41 लाख करोड़ हो गया।

इंफोसिस को नुकसान

इस हफ्ते टॉप 10 कंपनियों में से एकमात्र इंफोसिस रही जिसका बाजार पूंजीकरण घटा। कंपनी का मार्केट कैप 5,494.8 करोड़ गिरकर 6.68 लाख करोड़ पर आ गया।

Source: Mint