Global Market: गिफ्ट निफ्टी में बढ़त, एशियाई बाजारों में तेजी, दबाव में डॉलर

गिफ्ट निफ्टी में बढ़त के साथ कामकाज हो रहा है। जबकि एशियाई बाजार में तेजी देखने को मिल रही है। इधर अमेरिकी बाजार कल मिले जुले बंद हुए। डाओ करीब 100 अंक गिरकर बंद हुआ। 4 दिन की तेजी के बाद डाओ में गिरावट रही। US के कमजोर आंकड़ों ने दबाव बनाया। टेक शेयरों की तेजी से नैस्डेक में बढ़त जारी है। 18 जून को फेड ब्याज दरों पर फैसला लेगा। बाजार को 2025 में दो बार दरें घटने की उम्मीद है।

US में घटी नौकरियां?

अमेरिका में नौकरियों के आंकड़े 2 साल के निचले पर पहुंच चुका है। मई में 1.10 लाख नई नौकरियों की उम्मीद थी, लेकिन लगातार दूसरे महीने इसमें गिरावट दिखी है। बिजनेस सर्विस, शिक्षा, हेल्थकेयर, ट्रेड, ट्रांसपोर्ट और मैन्युफैक्चरिंग में सबसे ज्यादा नौकरियां घटी हैं। हालांकि, हॉस्पिटैलिटी, लेजर और फाइनेंशियल सर्विसेज में नौकरियां मिली हैं।

ट्रंप की पॉवेल को फटकार!

डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर दोहराया है कि जेरोम पॉवेल को अब दरें घटानी चाहिए। देर होने से पहले फेड को दरों में कटौती करनी चाहिए। ट्रंप ने कहा कि जेरोम पॉवेल अविश्वसनीय हैं। यूरोप 9 बार दरों में कटौती कर चुका है।

दबाव में डॉलर

डॉलर इंडेक्स 99 के नीचे फिसला। US के कमजोर आंकड़ों ने दबाव बनाया।

घटी क्रूड की रफ्तार !

1 दिन में कच्चा तेल 1% से ज्यादा गिरा। ब्रेंट का भाव 65 डॉलर के नीचे फिसला । WTI में भी $63 के नीचे कारोबार कर रहा। सऊदी अरब की उत्पादन बढ़ाने की मांग है। OPEC+ देशों से उत्पादन बढ़ाने की मांग है। अगस्त में 4.11 लाख BPD उत्पादन की मांग है। सऊदी की सितंबर में भी उत्पादन बढ़ाने की मांग है। रूस-यूक्रेन युद्ध पर पुतिन से ट्रंप ने की बात की। ट्रंप ने कहा कि यूक्रेन के ड्रोन हमले का रूस जवाब देगा।

एशियाई बाजार

इस बीच आज एशियाई बाजारों में बढ़त के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट NIFTY 93.50 अंक की बढ़त दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 0.43 फीसदी की गिरावट के साथ 37,578.63 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स फ्लैट कामकाज कर रहा है। ताइवान का बाजार 0.25 फीसदी चढ़कर 21,672.44 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.48 फीसदी की बढ़त के साथ 23,758.74 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 1.11 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 3,378.82 के स्तर पर दिख रहा है।

Source: MoneyControl