पिछले हफ्ते शेयर बाजार में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स में करीब 2% की उछाल आई और इसका असर देश की दिग्गज कंपनियों के बाजार पूंजीकरण (मार्केट कैप) पर साफ नजर आया। सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 9 के मार्केट कैप में कुल ₹2.34 लाख करोड़ का इजाफा हुआ। सबसे ज्यादा फायदा रिलायंस इंडस्ट्रीज को हुआ।
सबसे ज्यादा मुनाफा रिलायंस को
रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सभी दिग्गज कंपनियों को पछाड़ते हुए सबसे ज्यादा ₹69,556.91 करोड़ का इजाफा दर्ज किया। अब कंपनी का कुल मार्केट कैप ₹20.51 लाख करोड़ पहुंच गया है। रिलायंस अब भी देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी हुई है।
एयरटेल और HDFC बैंक भी रहे फायदे में
भारती एयरटेल का मार्केट कैप ₹51,860.65 करोड़ बढ़कर ₹11.56 लाख करोड़ हो गया, जबकि HDFC बैंक की वैल्यू ₹37,342.73 करोड़ बढ़कर ₹15.44 लाख करोड़ पर पहुंच गई।
ICICI बैंक, बजाज फाइनेंस और LIC को भी मिला फायदा
बजाज फाइनेंस का मार्केट कैप ₹26,037.88 करोड़ बढ़ा। अब यह ₹5.88 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है। ICICI बैंक का वैल्यूएशन ₹24,649.73 करोड़ बढ़कर ₹10.43 लाख करोड़ हो गया। वहीं LIC को ₹13,250.87 करोड़ का फायदा हुआ।
TCS, SBI और HUL ने भी दिखाया दम
TCS का मार्केट कैप ₹3,183.91 करोड़ बढ़कर ₹12.45 लाख करोड़ हो गया। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की हैसियत ₹8,389.15 करोड़ बढ़कर ₹7.18 लाख करोड़ तक पहुंच गई। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मार्केट कैप ₹293.7 करोड़ की मामूली बढ़त के साथ ₹5.41 लाख करोड़ हो गया।
इंफोसिस को नुकसान
इस हफ्ते टॉप 10 कंपनियों में से एकमात्र इंफोसिस रही जिसका बाजार पूंजीकरण घटा। कंपनी का मार्केट कैप ₹5,494.8 करोड़ गिरकर ₹6.68 लाख करोड़ पर आ गया।
Source: Mint