आज सेंसेक्स निफ्टी की कैसी रहेगी चाल? Gift Nifty सहित इन फैक्टर्स का दिखेगा असर

Stock Market Live Updates on 8 September: शुक्रवार को पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों और ऑटो स्टॉक्स में खरीदारी की वजह से शेयर बाजार फ्लैट बंद हुआ। सेंसेक्स 7.25 अंक लुढ़ककर 80,710.76 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 इंडेक्स 6.71 अंक चढ़कर 24,741 के स्तर पर बंद हुआ। जानकारों का कहना है कि दुनिया भर में व्यापार को लेकर अनिश्चितता और टैरिफ में बढ़ोतरी से पैदा हुई परेशानियां जोखिम बनी हुई हैं, लेकिन जीएसटी सुधार और पॉजिटिव डोमैस्टिक मैक्रो आगामी समय में बाजार की तेजी को सहारा देगा।

गिफ्ट निफ्टी में तेजी

सोमवार को गिफ्ट निफ्टी ने तेजी की ओर इशारा किया है। आज सुबह NSE IX पर गिफ्ट निफ्टी 62 अंकों की तेजी के साथ 24,909 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। ऐसे में आज सेंसेक्स निफ्टी तेजी के साथ कामकाज की शुरुआत करेंगे।

अमेरिकी बाजार का ऐसा रहा हाल

वहीं, अमेरिकी शेयर बाजार की बात करें, तो शुक्रवार को यहां गिरावट देखने को मिली। Dow Jones 220.43 अंक या 0.48% टूटकर 45,400.86 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि S&P 500 इंडेक्स 20.58 पॉइंट या 0.32% कमजोर होकर 6,481.50 के लेवल पर बंद हुआ। इसके अलावा, Nasdaq Composite 7.31 अंक या 0.03% गिरकर 21,700.39 के स्तर पर बंद हुआ।

डिस्क्लेमर: यह कहानी केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए है। ऊपर दिए गए विचार और सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, मिंट के नहीं। हम निवेशकों को सलाह देते हैं कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से सलाह लें।

Source: Mint