आज सेंसेक्स-निफ्टी की कैसी रहेगी चाल? गिफ्ट निफ्टी ने दिया ये संकेत

Stock Market Update: शेयर बाजार में बुधवार को मामूली गिरावट के साथ क्लोजिंग हुई। दरअसल, निवेशक अमेरिकी टैरिफ और वित्तीय वर्ष 2026 की पहली तिमाही के कमाई सत्र के बीच सतर्कता बरत रहे हैं। भारतीय बाजार इस समय में वेट एंड वॉच मोड में बना हुआ है। अमेरिका-भारत के बीच मिनी ट्रेड डील आगे की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। बुधवार को सेंसेक्स 176.43 अंक या 0.21% की गिरावट के साथ 83,536.08 के लेवल पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 46.41 अंक या 0.18% की गिरावट के साथ 25,476.10 के लेवल पर बंद हुआ।

रेंज बाउंड कर रहा निफ्टी

एलकेपी सिक्योरिटीज में सीनियर रिसर्च एनालिस्ट रूपक डे कहा, मजबूत अपमूव के बाद निफ्टी ने रेंज बाउंड मूवमेंट देखा। इसे 25,500–25,550 के आसपास मजबूत रजिस्टेंस का सामना करना पड़ा। उन्होंने आगे कहा कि प्रति घंटा चार्ट पर इंडेक्स 50-घंटे के सिंपल मूविंग एवरेज से नीचे फिसल गया है, जबकि RSI भी 50 अंक से नीचे चला गया है। यह कमजोर गति का संकेत देता है। हालांकि, यह 25,200-25,250 के ब्रेकआउट जोन से ऊपर बना हुआ है, जो शॉर्ट-टर्म में इमीडिएट सपोर्ट दे सकता है। जब तक यह लेवल बरकरार रहेगा, तब तक ट्रेंड पॉजिटिव बना रहेगा। 25,550 से ऊपर की लगातार मूव नई तेजी को गति दे सकता है।

गिफ्ट निफ्टी में मामूली उछाल

गुरुवार को गिफ्ट निफ्टी में मामूली बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। NSE IX पर गिफ्ट निफ्टी 37.50 अंक या 0.15 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 25,567.50 के लेवल पर कारोबार कर रहा था। ऐसे में उम्मीद है कि दलाल स्ट्रीट पर भी पॉजिटिव ओपनिंग होगी।

डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए विचार और सुझाव व्यक्तिगत विश्लेषकों या ब्रोकिंग कंपनियों के हैं, न कि मिंट के। निवेशकों को कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले प्रमाणित विशेषज्ञों से सलाह जरूर लेनी चाहिए।

Source: Mint